तेल और बैटरी चोरी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। तेल और बैटरी चोरी गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक स्कार्पियो कार व चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किये गये हैं। आरोपियों के खिलाफ यूपी के अन्य जिलों में भी मुकदमें दर्ज है।
जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए स्कोर्पियों वाहन द्वारा मुज्जफरनगर से पहुंचे हुए हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना झबरेडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस को ग्राम शेरपुर के रोड किनारे एक संदिग्ध स्कार्पियो कार रूकी दिखायी दी। पुलिस ने जब कार सवार दो लोगों से पूछताछ की तो वह सकपका कर पुलिस को इधर उधर की बात सुनाने लगे। सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि हम बैटरी व तेल चोरी करने वाले गैंग के सदस्य हैं। जिनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के नाम मुज्जमिल पुत्र अफलातून व अफजल पुत्र सलीम निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश बताये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले भी यूपी के अन्य जिलों मे चोरी के मुकदमें दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *