पुलिस साइंस कांग्रेस में अमित शाह करेंगे शिरकत

 

देहरादून। 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में सात आठ अक्टूबर को किया जाएगा। पुलिसिंग इन अमृत काल थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (ठच्त्-क्) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है।
12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद डीजीपी अशोक कुमार की पहल पर कांग्रेस उत्तराखंड में हो रही है। पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टूबर, 2023 को अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *