दुकान संचालक ने लगाई फांसी

ऋषिकेश। ऋषिकेश में रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान का संचालन करने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में ही फांसी लगा ली। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सौरभ खट्टर (32 वर्ष) की रेलवे रोड पर व्हाट्सएप टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। कोतवाल केआर पांडेय ने बताया की सोमवार की सुबह सौरभ ने दुकान खोली थी। कुछ देर बाद उसका भाई दुकान पर पंहुचा तो दुकान का शटर बंद मिला। जब उसने शटर खोलकर देखा तो सौरभ दुकान के भीतर फांसी पर लटका हुआ था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को फंदे से नीचे उतारकर उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी अविवाहित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *