दोपहर बाद दून में हुई झमाझम बारिश,गिरे ओले

देहरादून। प्रदेश की राजंधानी देहरादून दोपहर को मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वही, ओले भी गिरे।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *