पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में शातिर बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। उससे लाखों के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
उसे ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि बीती 28 अप्रैल की रात चोरों ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो घरों में धावा बोल दिया था। मामले में पहली शिकायत मलिक का बगीचा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद ने दर्ज कराई। कहा कि 28 अप्रैल की रात चोर घर से 12 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, गलें की पेंडिल, नथ, कान के झुमके, चांदी के बिछुए आदि ले उड़े। वहीं चोरों ने दूसरी वारदात को चोरगलिया रोड में अंजाम दिया। यहां चोरों ने अरशद खान पुत्र युसूफ खान के घर में रखे तीन मोबाइल फोन ले उड़े। चोरों ने इस वारदात को भी इतनी सफाई से अंजाम दिया था कि घर के अंदर सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी।
इन मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस के हाथ सफलता लग गई। मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। उसे कार्रवाई के बाद ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *