Wednesday, August 26, 2026
Latest:

अल्मोड़ा में घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान का हुआ शुभारंभ

अल्मोड़ा। भाजपा नगर मंडल की ओर से घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान शुरूआत हो गई है। रविवार को अभियान का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सार्थकता के बारे में जानकारी दी। रविवार को नगर के सैलाखोला वार्ड में कालिका मंदिर से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के अंदर घर-घर जाकर पार्टी के विकास कार्यों से जन-जन को अवगत कराएंगे। कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर चुनाव लड़ेगी। फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। जिले के 23 मंडलों में कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्क्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, अजय वर्मा, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, दीपक पांडे, बीना नयाल, रोहित साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *