बेहतर कार्य करने वाली जिला पुलिस की 03 महिला पुलिसकार्मिकों को किया गया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग से पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, उपनिरीक्षक ज्योति कंडारी व महिला आरक्षी साधना शुक्ला को महिलाओं के संरक्षण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फलस्वरूप वर्ष 2022 के “महिला श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित हुए अधिकारी/कार्मिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी हैं। कार्यक्रम के अवसर पर उपनिरीक्षक ज्योति पंवार द्वारा उपस्थित महिलाओं को साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध एवं बचाव, उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत गौरा शक्ति योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

