कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर का किया गया नागरिक अभिनंदन, विकास कार्यों के लिए जताया गया आभार

 

देहरादून। कालिन्दी एन्कलेव कांवली में आज पार्क की चारदीवारी लोकार्पण समारोह में देहरादून कैन्ट विधायक श्रीमती सविता कपूर का नागरिक अभिनंदन किया गया तथा कालिन्दीवासियों ने अच्छे कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया ।
विधायक श्रीमती सविता कपूर का कालिन्दी पार्क के चारदीवारी लोकार्पण समारोह में पधारने पर समस्त कालिन्दी परिवार की ओर से स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती कपूर की कर्तव्यनिष्ठता का ही परिचय है कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में देहरादून कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जनता को समर्पित किये हैं। वक्ताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना के साथ उम्मीद जाहिर की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। समारोह में संरक्षक डा आर एन शर्मा ने मुख्य अतिथि विधायक एवं पार्षद अर्चना पुंडीर का स्वागत किया। डाॅ मुकेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष ने विधायक के संघर्षमय जीवन पर विस्तार से अपनी बात रखी। कोषाध्यक्ष प्रो प्रदीप सिंह ने सम्मान पत्र पढ़कर विधायक का आभार व्यक्त किया। पार्षद श्रीमती पुंडीर ने सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक श्रीमती सविता कपूर ने अपने संक्षिप्त संबोधन में सम्मान एवं सहयोग के लिए कालिन्दीवासियों का आभार व्यक्त किया ।अध्यक्ष जे के सिंह ने कार्यक्रम में आये सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनन्त आकाश ने किया ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष हर्षकुमार ,सलाहकार डी डी डालाकोटी ,पूर्व संरक्षक पी के अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष धर्म सोनकर ,एम एन पराशर ,प्रदीप गोयल ,सुभाष डंडरियाल ,राजीव बजाज ,राजीव वर्मा ,डाॅ नीरजा बजाज ,गंगा डालाकोटी ,सविता सिंह ,प्रतिभा ,निधि वर्मा, रितु अग्रवाल,राम अवतार चौहान ,रामपद जाना ,एस एन सिंह ,एम पी सिंह ,ब्रह्मानन्द नौंगाई , सीमा गुप्ता ,डी सी गोयल ,अभिषेक शर्मा ,नैनसुख वर्मा ,अजय कुमार सिंह ,बी आर पाण्डया ,पी के गुप्ता ,पूरनसिंह आदि बड़ी संख्या में कालिन्दीवासी शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *