बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमों की सर्वदलीय बैठक में कड़ी निंदा, एसएसपी व चयन आयोग के अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग

 

देहरादून। सर्वदलीय एवं सामाजिक संगठनों की बैठक पूर्व आई ए एस अधिकारी एस एस पांगती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित मांगें प्रस्तावित की गयीं-

(1) बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज के दोषी एस एस पी देहरादून को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनके खिलाफ समुचित कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।बेरोजगारों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं तथा गिरफ्तार आन्दोलकारियों को बिना शर्त रिहा किया जाए ।
(2) बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज के दोषियों को दंडित किया जाए। अशोभनीय व्यवहार के लिए एस डी एम सदर दुर्गापाल के व्यवहार की जांच की जाए तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।
(3) हाल ही में नियुक्त कर्मचारी चयन आयोग (uksssc) के अध्यक्ष मार्तोलिया को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए त़था उनकी सम्पत्ति की उच्चस्तरीय जांच की जाए।
(4) बेरोजगारों को अविलंब नियुक्ति दी जाए ।
(5) भर्तियों में धाधंलियों की सीबीआई जांच की जाए। ।
(6) जोशीमठ आपदा पीड़ितों की समुचित सहायता सुनिश्चित की जाए ।
(7) मुख्यमंत्री वार्ता हेतु तत्काल समय सुनिश्चित करें।
परेड ग्राउंड स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित
बैठक का संयोजन डाॅ एस एन सचान ने किया ।
बैठक में सीपीएम के राज्यसचिव राजेंद्र सिंह नेगी, सीपीआई के राज्यसचिव जगदीश कुलियाल, माले गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसांई, उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सयुंक्त मोर्चा के महामंत्री पी सी थपलियाल, पीपुल्स फोरम के अध्यक्ष जयकृत कंडवाल,जनसंवाद के महामंत्री सतीश धौलाखंडी, सीपीएम के जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित, देहरादून सचिव अनंत आकाश,सर्वोदय मंडल के हरबीर कुशवाहा, यशवीर आर्य, एटक के महामंत्री अशोक शर्मा, सीटू राज्य सचिव लेखराज एस एफ आई राज्यसचिव हिमांशु चौहान, महिला समिति की उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, परंपरागत वन निवासी नुर मौहम्मद ने विचार व्यक्त किये। बैठक में बालेश बवानिया, महिपाल यादव, ज्ञानचन्द यादव, एस एस रजवार आदि प्रमुख थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *