Sunday, August 30, 2026
Latest:

60 हजार टेबलेट व दो हजार इंजेक्शन के साथ नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तीन लोग गिरफ्तार

 

हरिद्वार। पुलिस ने नशे की साठ हजार प्रतिबंधित गोलियों व दो हजार इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलियर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख कार चालक मौके से कार भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर उसको थोड़ी दूरी पर ही दबोच लिया। कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले कार की तलाशी ली गई तो पुलिस ने भारी मात्रा में साठ हजार प्रतिबंधित टेबलेट अल्प्राजोलम और दो हजार इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सतीश पुत्र बारू, निवासी थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर, आकाश पुत्र ज्ञानचंद, निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास, इंदिरा कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद मुजफ्फरनगर, अमित चंदेल पुत्र ज्ञानचंद, निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास इंदिरा कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद मुजफ्फरनगर (यूपी) बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *