Tuesday, July 28, 2026
Latest:

गंगा में बहा नेत्रहीन श्रद्धालु लापता, सत्संग में आया था हरियाणा से

 

हरिद्वार। कनखल के बैरागी कैंप में गंगा की मुख्य धारा में स्नान कर रहा एक नेत्रहीन श्रद्धालु तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद भी श्रद्धालु का पता नहीं लग सका।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि बैरागी कैंप क्षेत्र के एक आश्रम में इन दिनों सत्संग चल रहा है। कई श्रद्धालु सत्संग में शामिल होने आए हुए हैं। गत दिवस एक श्रद्धालु सुरजीत सिंह चौहान 40 वर्ष पुत्र सुखसिंह निवासी रेलवे स्टेशन गुरुग्राम हरियाणा अपनी बेटी और परिचित के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। जहां डुबकी लगाने के दौरान वह बह गया। बेटी ने पिता को बचाना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर जल पुलिस ने रॉफ्ट लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन श्रद्धालु का पता नहीं चल सका। श्रद्धालु नेत्रहीन है और उसकी पत्नी भी नेत्रहीन है। तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *