सामाजिक संस्था विवेकानंद क्लब का गठन, प्रकृति संरक्षण के लिए करेगा काम

 

हरिद्वार। जनहित व प्रकृति संरक्षण के लिए काम करने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को ‘विवेकानंद क्लब’ के नाम से सामाजिक संस्था का गठन किया गया। खन्ना नगर में संस्था क़े कार्यालय पर हुई बैठक में संस्था का संस्थापक अध्यक्ष अनिल भास्कर को चुनाव गया। इस अवसर पर अनिल भास्कर ने कहा कि संस्था अनेकों कार्य तो करेगी ही अपना विस्तार भी देश के अन्य शहरों में करेगी।
अनिल भास्कर ने कहा कि समय समय पर समाज में अनेकों बदलाव और आवश्यकताओं का दौर होता है जिसका कारण सामाजिक, आर्थिक और राजनीति में से कोई भी हो सकता है। आज समाज भी बदलाव क़े दौर से गुजर रहा है परन्तु बदलाव के दौर में भी सामाजिकता और प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव नहीं टूटना चाहिए जिससे अगली पीढ़ी के लिए सकारात्मक समाज और संतुलित प्रकृति का उपहार हम दे पाएं। हमारे पूर्वजों ने भी यह हमें दिया है तथा यही हमारा भी फ़र्ज बनता है।
आज क़े समाज में उपरोक्त दोनों बातों की कमी का एहसास होने पर आज विचार कर प्रकृति संतुलन और समाज में समरसता व यथायोग्य सहयोग  करने हेतु जनहित में विवेकानंद क्लब का गठन किया गया।
संस्था द्वारा प्रथम कार्य 15 जुलाई 2022 से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के साथ किया जायेगा जिसके लिए आज ही से क्षेत्रवार सदस्य और टीम बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। संस्था अन्य संस्थाओं, व्यापार मंडल, पत्रकार संगठनों, राजनीतिक दलों व आमजन क़े सहयोग से यह कार्य करेगी। ग्लोबल वर्मिंग के कारण प्रकृति हित में यही सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में पीपल, आम, जामुन, शीशम, आंवला, बांस, नीम जैसे पेड़ों का रोपण किया जायेगा। जनसहयोग से इन पौधों की रक्षा और पालन हेतु भी योजना बनाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक संख्या में पौधे, वृक्ष बन सकें। संस्था जल संरक्षण व मनुष्य में बढ़ रहे डिप्रेशन पर भी कार्य करेगी तथा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का कार्य भी करेगी।
बैठक में संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा, सपना सिंह, जगदीप असवाल, स्वाति शर्मा, प्रिया, सरिता मिश्रा, तरुण शर्मा, कार्तिक शर्मा, रामकुमार शर्मा, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, रमन चाहल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *