Saturday, July 25, 2026
Latest:
अपराध

14 लाख  की स्मैक के साथ महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने 14 लाख रूपये की स्मैक व 55 हजार रूपये की नगदी के साथ महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर सहित 11 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मिली सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से महिला सोनी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रूपये है) तथा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित किये गये 55600 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला शातिर नशा तस्कर है जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थ की तस्करी करने सम्बन्धी 11 मुकदमें पंजीकृत है तथा सोनी कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *