Thursday, November 19, 2026
Latest:

होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया 6 लोगों को गिरफ्तार

 

देहरादून। रविवार सुबह चार बचे मसूरी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार का यह धंधा मसूरी के भट्टा फॉल इलाके में स्थित एक होटल में चल रहा था।
मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट का यह पूरा खेल हरियाणा से चल रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने काफी समय से मसूरी में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़ते चार बजे के आसपास पुलिस ने होटल में छापेमारी की और वहां पर कुछ लोगों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शामिल लड़किया यूपी और मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। सीओ मसूरी दोपहर 12 बजे इस पूरे मामले का खुलासा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *