हिमाचल निवासी दो लोग आठ लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने आठ लाख की स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सहसपुर थाना पुलिस को सभावाला क्षेत्र में चैंकिग के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की तस्करी कर क्षेत्र में आ रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाते हुए एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक कार को तेजी से भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे थोड़ी दूरी पर ही थाम लिया। उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 102.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जसवीर पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी काशीपुर, थाना पोंटा साहिब, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) व अतुल कुमार पुत्र अजीत, निवासी देवीनगर, पोंटा साहिब, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जसवीर जेसीबी चालक है तथा अतुल लोकल में टैक्सी चलाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह यह स्मैक बरेली से खरीदकर लाते हैं तथा उसको महंगे दामों में देहरादून के शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों,

आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों व नशे के आदि लोगों को बेचते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।