Thursday, August 13, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हिमाचल के  मंत्री ने सीएम धामी से की मुलाकात, आपदा से निपटने को ज्वाइंट प्लान पर हुई बात

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी के सामने दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और नए पुलों के काम पर अपनी बात रखी। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत की। हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड के बीच के तमाम विषयों और भारी बारिश के बाद हुए नुकसान पर चर्चा की। इस दौरान यह तय किया गया कि जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में बैठक करके आपदा जैसे हालातों को लेकर केंद्र के सामने विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी से भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न जरूरतों के लिहाज से बात की जाएगी। साथ ही आपदा जैसे हालातों के लिए केंद्र के सामने मदद को लेकर रखे जाने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *