हर सप्ताह सेक्टर वार आयोजित होगें शमन कैम्प, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने गिनाईं प्राथमिकताएं

 

देहरादून। एमडीडीए के नए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बुधवार को पदभार संभालने के साथ ही कुछ बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने आमजन की परेशानियों को देखते हुए अब हर सप्ताह सेक्टर वार शमन कैंप आयोजित किये जाने की बात कही है।
गौरतलब है कि बीते रोज शासन ने 7 आईएएस और 6 पीसीएस सहित 14 अफसरों के विभागों में बदलाव किए थे। वंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वंशीधर तिवारी पूर्व में एमडीडीए के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि आमजन की परेशानियों को देखते हुए अब हर सप्ताह सेक्टरवार शमन कैंप आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनके वाद एमडीडीए में पेंडिंग हैं। वहीं नक्शों को पास करने के कामों में और भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आर्किटेक्ट के साथ बैठक कर तमाम कमियों को दूर करने हेतु भी प्रयास किये जाएंगे साथ ही इन्प्रफां के काम में भी तेजी लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *