हरिद्वार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम धामी ने किया स्वागत, पतंजलि दीक्षांत समारोह शामिल
हरिद्वार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे में सबसे पहले रविवार सुबह हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू योग गुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि कॉलेज में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों और स्थानीय लोगों के लिए एक रूट मैप तैयार किया है। ताकि घर से निकलने पर लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड।

