Monday, September 14, 2026
Latest:

सड़क हादसे में कैंटर चालक घायल, हायर सेंटर रेफर

 

हरिद्वार।  लक्सर रोड पर पीपली गांव के पास पथरी नदी के पुल के समीप एक ट्रक और कैंटर  की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मौके पर पहुंचे लक्सर कोतवाली एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीपली गांव के पास पथरी नदी के पुल पर दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायल कैंटर चालक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।ग्रामीण ने बताया कि कैंटर वाहन सुल्तानपुर की ओर से आ रहा था और ट्रक लक्सर की ओर से आ रहा था। वहीं दोनों वाहनों की पथरी नदी के पुल के समीप आमने-सामने से टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *