स्व. रतनी देवी खत्री छठी पुण्यतिथि पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
देहरादून। स्व रतनी देवी खत्री की छठी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र मोहन सिंह खत्री एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा देहरादून के नेतृत्व में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालसी देहरादून वार्ड न 1 में रक्तदान महादान का शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर मोहन सिंह खत्री ने कहा कि देहरादून शहर के अन्तर्गत कई अस्पतालों में ब्लड की कमी होने के कारण गरीब पीड़ितों को सही समय पर ब्लड न मिलने के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए यह कैंप उनकी माता स्व रतनी देवी खत्री की छठी पुण्यतिथि पर लगाया गया। उन्होेंने लोगों का आह्वान किया कि अपने घरों के आस पास ज्यादा से सफाई रखें व जितना संभव हो सके जगह जगह पेड़- पौधे लगाएं, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और लोग कम बीमार पडे़ं। इस मौके पर प्राईमरी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी के बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए गये। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से पार्षद सुमेन्द्र बोहरा, राहुल भंडारी, सुशांत, केशव खत्री, संजीव कुमार, रोहित छेत्री, सुमित राज थापा, प्रदीप कुमार व सुमित थापा सहित 22 लोगों ने ब्लडबैंक दून अस्पताल, देहरादून को रक्त प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के चेयरमैन डाॅ एमएन अंसारी, डाॅ मनोज गोविल, लालचन्द शर्मा, पार्षद सुमेन्द्र बोहरा, महेन्द्र कुमार व निविदा थपलियाल आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
