Thursday, July 23, 2026
Latest:

स्मैक समेत एक गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद में नशे के सौदागरों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने एक स्मैक की तस्करी में तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सितारगंज कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा। इसी बीच पुलिस धौराडाम के पास पहुंची तो एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम रिशपाल सिंह उर्फ सोनू निवासी चीमा लाईन धौराडाम नजीबाबाद किच्छा चैकी कलकत्ता फार्म बताया। पुलिस को उसके पास से 6.35 ग्राम पन्नी बरामद हुई। कोतवाल के मुताबिक उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्रवाई के बाद को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। टीम में एसआई दिनेश चंद्र भट्ट चैकी प्रभारी कलकत्ता फार्म आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *