Monday, August 31, 2026
Latest:

सुहागरात से पहले दुल्हा पहुंचा जेल

हरिद्वार। शदियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी होगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। लेकिन दोनों पक्षों के आस-पास के होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चले गया। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की बारात भीमगोड़ा आई थी। तभी बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनांे ओर से गाली-गलौच होने पर मारपीट भी हुई। इस दौरान शादी में आए मेहमानों और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी। लेकिन इस बीच बरातियों और घरातियों में तनातनी खत्म नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *