Friday, July 17, 2026
Latest:

सुखबीर सिंह संधू ने संभाला चुनाव आयुक्त का कार्यभार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू का चयन देश के चुनाव आयुक्त के तौर पर किया गया है।  15 मार्च को ही उन्होंने चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली। एसएस संधू वैसे तो मूल रूप से पंजाब के रहने वाले है, लेकिन वो उत्तराखंड कैडर पूर्व आईएसएस अधिकारी है।
ं बीते साल 31 दिसंबर 2023 को ही सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव से पद से रिटायर्ड हुए है।
सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सुखबीर सिंह संधू ने साल 2021 में उत्तराखंड के 17वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था, जो हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल जुलाई में हो गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था। इससे पहले एसएस संधू एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  के चेयरमैन का पद भी संभाल संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *