सीपीएम ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, नेशनल हाईवे निर्माण के प्रभावितों को उचित मुआवजा वितरण की उठाई मांग
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पांवटा- बल्लपुर हाईवे निर्माण से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने विकासनगर निवासी जैद रफी अंसारी नाम के शख्स पर तहसीलवालों की मिलीभगत से दर्जनों बीघा जमीन की हेराफेरी करने का आरोप भी लगाया। पार्टी ने इस पर रोक लगाने को जिलाधिकारी से प्रभावी हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर पार्टी की मांग पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरे मसले का समाधान निकालने के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारी (प्रशासन )की अध्यक्षता में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी विकासनगर तथा पार्टी प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक एक सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित की जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी को यह ज्ञापन सौंपा गया-
महोदय ,
हमारी पार्टी जिला मुख्यालय पर आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से पांवटा-बल्लूपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -72 किलोमीटर 104 से 149 के अन्तर्गत होने वाले भूमि का अधिग्रहण, दैनिक जागरण के देहरादून संस्करण 8 सितंबर 021 के पृष्ठ संख्या 8 से 23 में वर्णित गजट नोटिफैक्शन के अनुरूप करने की मांग करती है। इसमें निम्नलिखित काश्तकारों के नाम भी शामिल थे, किन्तु सूची में वर्णित अनेक काश्तकारों का मुआवजा भुगतान तो किया जा चुका है जबकि गरीब ,अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को पिछले काफी समय से तहसील विकासनगर से लेकर जिला भूमि अर्जन अधिकारी के कार्यालय के चक्कर कटवाये जा रहे हैं। परिणामस्वरूप ऐसे काश्तकार तथा उनका परिवार काफी तनाव की स्थिति से गुजर रहा है ।
इस प्रदर्शन के माध्यम से आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त सन्दर्भ में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निम्नलिखित भूस्वामियों को मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करवाने की कृपा करेंगे ।
(1) कुन्दनसिंह पुत्र श्री कुंवर सिंह, सभावाला, खसरा नम्बर 971घ ,रकबा नम्बर 0 .0 265 ।
(2) गुमान सिंह पुत्र श्री कन्हैया,सभावाला खसरा नम्बर 721, रकबा नम्बर 0,0510 ।
722 खसरा संख्या, रकबा 0’0 259
(3) दिनेश पुत्र गुमानसिंह, खसरा संख्या 722, रकबा 0,0130 ।
(4) विजेन्दर कुमार पुत्र गुमान सिंह, सभावाला, खसरा संख्या 722 रकबा 0’0129
(5) फरजन अली पुत्र नजीरूद्दीन, सभावाला ,खसरा संख्या 637ख रकबा -0,0900
638 ग -0’0 375
641-01000 ।
(6) रूढा पुत्र पुत्र रोढूमल, बद्रीपुर को ग्राम मेदिनीपुर बद्रीपुर में दिनांक 17 फरवरी 1992 को भूमि आंवटित की गई, जिस पर उसका मकान बना हुआ है ,जो 30 वर्ष बाद भी वर्ग दो में चला आ रहा है। तहसील प्रशासन की गलती के कारण गरीब परिवार को समुचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है जबकि नियमानुसार वह पूर्ण मुआवजे का हकदार है ।
(7) अमीरूद्दीन पुत्र रमजान, निवासी सभावाला के परिवार को तहसील विकासनगर द्वारा गलत टिप्पणी के कारण मुआवजा के भुगतान काफी दौड़ भाग के बाद पांच माह बाद मिलना सम्भव हो पाया है।

ज्ञापन में क्षेत्र के बड़े भू कारोबारी जैद रफी अंसारी एवं उसके साथ लिप्त विकासनगर तहसील के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की गई है।
प्रदर्शन में पार्टी राज्यसचिव राजेंद्र नेगी, सचिवमण्डल के सुरेंद्र सिंह सजवाण, इन्दु नौडियाल, जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, पार्टी राज्य कमेटी के कमरूद्दीन, नितिन मलेठा, किशन गुनियाल, दिनेश नौटियाल, एस एस नेगी, शिशुपाल नेगी, ब्रह्मानन्द कोठारी, भगवन्त पयाल, रविन्द्र नौडियाल, अंजलि सेमवाल, कुसुम नौडियाल, बिन्दा मिश्रा, इस्लाम, गुमान सिंह, कुन्दनसिंह, बिजेंद्र, सोरण, शाजिद, फैजान, चन्द्र पाल, छत्रपाल, रेशमा, सलीम, अकरम, फुरकान व आयाज आदि बड़ी संख्या में प्रभावित लोग शामिल थे ।