Thursday, August 13, 2026
Latest:

सीपीएम ने इंदिरा मार्केट रि डैवलपमैंट से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन 

देहरादून। शहर के बीचोंबीच स्थित इंदिरा मार्केट रि डैवलपमैंट प्लान का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करना है। आज इस प्रोजेक्ट के प्रभावितों एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण करने पहुंचे राजपुर रोड के विधायक खजान दास एवं एम डी डी ए  के अधिकारियों से भेंट की तथा उनसे अपेक्षा की कि समय सीमा के अन्तर्गत रि डैवलपमैंट प्लान का कार्य  सम्पन्न कर आंवटन के हिसाब से प्रभावितों को आंवटन सुनिश्चित कर दिया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक दिक्कतें न झेलनीं पड़ें। इस सन्दर्भ में पार्टी ने ज्ञापन भी दिया जिसमें निश्चित समय पर परियोजना का कार्य पूरा कर  प्रभावितों को प्लान में बसाना  परियोजना से प्रभावित लोगों को अस्थाई खोखों में जन सुविधाएं देना, जिनमें बिजली, पानी ,सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय एवं मूत्राशय की व्यवस्था को लागू करना, अस्थाई मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही मार्केट में असामाजिक  गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही जिलाधिकारी देहरादून/ उपाध्यक्ष एम डी डी ए देहरादून द्वारा एम डी डी ए एवं कम्पनी के अधिकारियों से आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन कराने आदि की मांग की गई है। इस अवसर विधायक खजान दास ने भी सम्बन्धित मांगों पर आवश्यक कार्यवाही के  निर्देश  दिये तथा कहा कि प्रभावितों की मांगें न्यायोचित हैं जिन पर कार्यवाही की जानी जरूरी है। विधायक ने उक्त अस्थायी मार्केट के लिए शौचालय एवं मूत्राशय विधायक निधि से बनाने का आश्वासन दिया। मार्केट में नगर निगम द्वारा सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था की मांग भी प्रभावितों की तरफ से उठाई गई ।
इस अवसर पर देहरादून सीपीएम पार्टी  सचिव अनन्त आकाश, सीटू जिलामहामन्त्री लेखराज, रविन्द्र नौडियाल, दिनेश सती, अनिल, मेहरबान, इमरान, मनमोहन, अशोक कुमार, गुरमीत, देवराज व अनिल उनियाल आदि बड़ी संख्या में प्रभावित व्यापारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *