Monday, August 31, 2026
Latest:
खेल

सीएम से मिली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हाॅकी टीम की सदस्य मनीषा चौहान, सीएम ने दी बधाई

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा चौहान के साथ उनके माता पिता एवं कोच भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा चौहान के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा मनीषा चौहान ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा चौहान को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *