सात किलो से अधिक अफीम सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। बरेली से उत्तराखण्ड अफीम सप्लाई करने आ रहे दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को पुलिस व एसटीएफ ने सयुंक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 7.042 किलो अफीम व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीती देर शाम नशा तस्करी की एक सूचना के बाद एसटीएफ व थाना पुलिभट्टा पुलिस द्वारा क्षेत्र में एक संयुक्त चौकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को यूपी नम्बर की बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। जिनके पास से 7.0 42 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम गेलाटांडा थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उ.प्र.) व महावीर पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम सल्लन नगर थाना बिनावर, जिला बदायूं (उ.प्र.) बताया। बताया कि वह यह अफीम डालचन्द्र निवासी ग्राम नवदिया, थाना बमौरा, जिला बरेली (उ.प्र.) से लाए थे। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद अफीम की कीमत 84 लाख रूपये बतायी जा रही हैै।

