सहकारी सप्ताह के आयोजन में जिला सहकारी बैंक की सफलता पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने जताई खुशी
कोटद्वार। किसी भी देश व प्रदेश के विकास में सहकारिता का योगदान बेहद अहम होता है। सामूहिक प्रयासों से हर वह कार्य संभव है जो असंभव सा लगता है। सहकारी बैंक इस प्रयोजन की धुरी हैं। जनपद में सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाते हुए कई लोग स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं वहीं बीते सप्ताह लोगों को सहकारी बैंक से जोड़ने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया जिसकी सफलता हम सबको गौरवान्वित करती है। यह बात विगत सप्ताह 14 नवंबर से 20 नंवबर तक चले अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह की सफलता पर जनपद पौड़ी के सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने यह बात कही।
बैंक अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत की सक्रियता और जनःकल्याण के प्रति उनकी विशेष रूचि पॉजिटिव सोच के चलते पूरे प्रदेश में सहकारिता ने रफ्तार पकड़ी है। और सभी जगहों से अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच के दम पर ही हम विकास की राह पर अच्छे तरह से आगे बढ़ सकते हैं। बैंक की सभी शाखाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने में उदारता के निर्देश हुए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी सदस्य को परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि जनपद के अंतर्गत बड़ी तादाद महिला समूह हैं जिन्हें बैंक द्वारा वित्तीय सहायता मिली और आज वह स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि संघ में शक्ति होती है, सामूहिक प्रयासों से कार्य और भी आसान हो जाते हैं, निसंदेह ही यह प्रशंसनीय है।

