सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आग,बड़ा नुकसान होने से बचा
देहरादून। यहां बुधवार को एक बड़ा हादसा होते होते बचा। बस में सवार 37 यात्रियों और बस चालक वह परिचालक की जान उस वक्त सांसत में पड़ गई जब अचानक बस में आग लग गई। दरअसल, देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। उक्त बस में डोईवाला में स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारियां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्ते में आग लग गयी। बस में 37 सवारियां मौजूद थीं।आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

