सलाखों के पीछे गया बंदूक की नोक पर युवती से छेड़खानी के प्रयास का आरोपी
हरिद्वार। बादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने सरेराह एक युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह को वह घर से गांव के रास्ते काम के लिए जा रही थी, तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही कि आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया। इस मामले से साफ जाहिर होता है की क्षेत्र में युवतियां कितनी सुरक्षित हैं। पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया आरोपी युवक कपिल, निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

