सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत
हल्द्वानी। बरेली रोड पर हुए सड़क हादसे में षायल हुई आजाद नगर निवासी बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि स्कूटी की टक्कर के बाद महिला उछल कर डिवाइडर से टकराई थी। गंभीर स्थिति में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार तड़के मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार आजाद नगर में लाइन नंबर 12 निवासी 60 वर्षीय आशा पाल मंगलवार शाम एक चिकित्सक के पास दवाई लेनी पहुंची थी। इसके बाद पैदल ही लटूरिया बाबा मंदिर को जाने लगी। इस बीच मेडिकल चैकी से चंद कदम पहले तेज रफ्तार स्कूटी ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर, कूल्हे और पैर में गंभीर चोट आई।

