उत्तराखंड

सड़क हादसे में घायल हुए प्रवक्ता की मौत पर शोक जताया, विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। सड़क हादसे में घायल आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार को विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मूल रूप से फैजाबाद, अयोध्या निवासी प्रवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव नवंबर माह में अवकाश पर अपने घर गए थे। इसी दौरान 15 नवंबर को वहां एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 दिसंबर की रात में ही उनकी मौत हो गई। 15 अप्रैल 2023 को विद्यालय में उन्होंने प्रवक्ता पद का कार्यभार संभाला था। उनकी योग्यता और कार्यकुशलता को देखते हुए लगभग आठ माह पूर्व विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें एनएसएस का प्रभारी भी बनाया गया था। शोकसभा में प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट, पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, प्रवक्ता पीएन सिंह, प्रकाश रावत, रानी बसेड़ा, प्रवक्ता एनपी सिंह, गोविंद आगरे, एनबी पांडे, प्रभा राणा, उमेश चंद्र पांडे, प्रियंका पंवार सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *