Thursday, November 12, 2026
Latest:

सडक सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन निकाली बाईक व कार रैली

देहरादून। सडक सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों व यातायात पुलिस ने बाईक व कार रैली निकाली।
सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन नेहरू युवा केंद्र देहरादून के स्वयंसेवकों एवं देहरादून की यातायात पुलिस द्वारा पुलिस लाईन से बाईक एवं कार रैली निकाली गई रैली को एस एस पी अजय सिंह एवं एसपी यातायात सर्वेश पवार इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नेहरू युवा केंद्र के यातायात स्वयंसेवकों द्वारा गुब्बारे उड़ा कर रैली को भव्य तरीके से रमाना किया गया एस एस पी देहरादून अजय सिंह नए नेहरू युवा केंद्र देहरादून के सदस्यों के साथ यातायात नियमों पर चर्चा की और सभी स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी सभी स्वयंसेवकों का पुलिस के साथ कार्य करने के लिए एसपी यातायात सर्वेश पवार ने बधाई दी और आगे भी ऐसे कार्य करते रहने के लिए सभी युवाओं का उत्साह वर्धन किया। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा 17 जनवरी तक चलेगा और उसके बाद सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह सड़क सुरक्षा के 100 प्रतिभागियों के साथ लगातार पांच दिन से देहरादून के अलगकृअलग स्थानो पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम कहां आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के देहरादून के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह एनएसएस के मुकुल अंशुल रावत कुमारी शैली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *