शुरू होने को है रेलवे की भूमि में बने तकरीबन 4 हजार से भी ज्यादा घरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। नए साल की शुरुआत में रेलवे की तरफ से पूरे इलाके में मुनादी करवाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार नौ कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) भी सुरक्षा के लिहाज से पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की दस कंपनियां आनी हैं। पहले इसकी पांच कंपनी बुलाई जा रही थीं।
हाई कोर्ट के आदेश पर बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे की करीब 78 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण की जद में करीब 4365 घर आ रहे हैं। बड़ी कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। इसके लिए लगातार बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है। सबसे पहले ढोलक बस्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *