शिप से लापता नाविक अंकित की डेड बॉडी मिलने का दावा, परिजनों का इनकार

देहरादून। तुर्किए में शिप से लापता हुए उत्तराखंड के देहरादून निवासी सेलर अंकित सकलानी के मामले में नया मोड़ आ गया है। शिप कंपनी ने कहा था कि अंकित सकलानी ने शिप से समुद्र में छलांग लगा दी और उसका रेस्क्यू किया जा रहा है। अब कंपनी ने दावा किया कि अंकित की डेड बॉडी मिल गई ह।. उधर नाविक अंकित सकलानी के घरवाले ये बात मानने को तैयार नहीं हैं। कंपनी के दावे पर परिजनों के अपने तर्क हैं।
देहरादून के नेहरूग्राम लोअर गढ़वाली कॉलोनी में रहने वाले अंकित सकलानी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। वे एक निजी कंपनी के शिप से रूस से तुर्की जा रहे थे। इस दौरान वे अपनी पत्नी को फोन कर लगातार अपनी परेशानियां बता रहा था। अंकित ने 10 दिसंबर को पत्नी को फोन कर कहा था कि वह काम छोड़ कर वापस आना चाहता है। तब अंकित कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए शिप के क्रू मेंबर जिम्मेदार होंगे। अंकित ने वीडियो भेज कर अपनी हत्या की आशंका जताई थी।18 दिसंबर को अंकित की पत्नी पिंकी को शिप मैनेजर का फोन आया कि अंकित ने समु्द्र में कूदकर आत्महत्या कर ली है। अंकित के भाई निशांत का कहना है कि शिप पर अंकित बीते एक दिसंबर को ही जॉइन किया था। आठ दिन बाद से लगातार वह फोन करके अपनी परेशानियां बता रहा था। 10 दिसंबर को अंकित ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि वापस आना चाहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *