Thursday, June 25, 2026
Latest:
अपराध

 शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली,घायल

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को पांव में गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी  गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *