अपराध

शातिर ठगों ने प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लगा दिया 20.60 लाख का चूना

रुड़की। प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी और सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 20.60 लाख से अधिक की राशि ठग ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम तांशीपुर निवासी गौरव त्यागी ने तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बातचीत अभिषेक मित्तल नामक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को एक कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया। आरोपी ने गौरव को एक कंपनी सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का लालच दिया और विश्वास जीतने के लिए कंपनी की फर्जी ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भेजीं।
दुकान के नौकर ने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को दिया था अंजाम
दूसरी ओर, कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले परचून की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दुकान के पूर्व नौकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की रकम और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। लक्सर कोतवाली पुलिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि लक्सर गांव निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह गांव के भूषण लाल की दुकान पर कार्य करता है।एक फरवरी को सुल्तानपुर से कलेक्शन कर वापस लौटते समय चार लोगों ने रास्ता रोककर लगभग ढाई लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया था। इसमें उसका मोबाइल भी मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *