Wednesday, September 23, 2026
Latest:

शराब की दुकान में लाखों की नगदी व बीयर चोरी

नैनीताल। हल्द्वानी क्षेत्रांर्तगत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शराब की दुकान में लाखों की नगदी व शराब चोरी का मामला सामने आया है। यहंा चोरो ने दुकान में घुसकर सिर्फ चोरी की वारदात को ही अंजाम नही दिया। बल्कि चोरों ने चोरी से पहले यहंा शराब व मुर्गे की दावत का भी लुत्फ उठाया। जिसके बाद वह सीसी टीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गये। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अब चोरो की तलाश में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी शराब कारोबारी की रामपुर रोड किनारे एसटीएच के पास देसी और बीयर का ठेका है, जिसमें कैंटीन भी है। बताया जा रहा है कि रात 11 बजे कर्मचारी ठेका बंद कर अपने घर चले गए और रात की बिक्री का पैसा दुकान के गल्ले में छोड़ गए।
रात तकरीबन 12 बजे चोर शराब ठेके के पीछे पहुंचे। चोरों ने पहले गैलरी से लगी कैंटीन की दीवार तोड़ी और कैंटीन में दाखिल हुए। दुकान में पहुंच कर चोरो ने गल्ले से करीब 2 लाख 55 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। जिसके बाद उन्होने कैंटीन से चिकन निकाला और फिर बीयर पार्टी की। जाने से पहले चोर अपने साथ बीयर की करीब 7 पेटियां और सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। बीती सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होने देखा कि दुकान और कैंटीन की दीवारें तीन स्थानों से टूटी थी। अंदर चोरों द्वारा पी गई बीयर की खाली बोतलें और चिकन के जूठे बर्तन पड़े थे। इस पर उन्होने मामले की जानकारी शराब कारोबारी व पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *