विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुद्रपुर। जगतपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति समेत ससुरालियों के विरूद्ध दहेज हत्या की रपट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक कमल थापा पुत्र स्व- चन्दन सिंह थापा निवासी मल्ला गोरखपुर नैनीताल रोड बजकुंज थाना भोटिया पड़ाव हल्द्वानी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा है कि उसने छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी निवासी गली नंबर तीन जगतपुरा अटरिया मोड़ रूद्रपुर के साथ 30 नवंबर 21 को थी। वह लोग मूल निवासी ग्राम खटोली वल्ली तहसील चम्पावत के हैं। विवाह में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया। आरोप है कि बहन के ससुराल वाले दहेज से खुश नही थे और उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा द्वारा प्रताडित कर 3 लाखरूपये नगद व एक स्कूटी की माँग करते रहें। दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगें। कमल का कहना है करीब 10-15 दिन पहले भी उसकी बहन ने फोन पर बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की माँग कर प्रताडित कर रहें है और दहेज न मिलने पर जान से मारने की योचना बना रहे है। मायके वालो से भी बात करने मना कर रहे है। 21 फरवरी को साय संजय ने उसे फोन पर बताया कि प्रियंका मृत्यु हो गयी। कमल का आरोप है प्रियंका के ससुराल वालो ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *