विधायक ने सीएम आवास पर दिया धरना, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया विरोध
देहरादून। किच्छा क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा सोमवार को सीएम आवास के बाहर धरना दिया गया । उन्होंने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था चरमराए जाने के साथ ही पुलिस के अधिकारियों पर भी गम्भीर आरोप लगाये ।
गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ सोमवार को देहरादून स्थित सीएम हाऊस पहुँचे, जहाँ उनके द्वारा किच्छा में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा गुंडागर्दी किये जाने के विरोध में सीएम हाउस के बाहर धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कुछ सत्ताधारियों की गुंडई चरम पर है, जो आये दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि किच्छा क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जबकि पुलिस के अधिकारी पूरी तरह से सत्ताधारी नेताओं के चंगुल में फंसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि किच्छा में अवैध खनन जोरो पर है, जबकि अपराध आसमान छूं रहे है। उन्होंने पुलिस के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पुलिस भी मिली हुई है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में सीएम से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसलिए वे धरने पर बैठ गये। उन्होंने बताया कि विधानसभा में भी वह इस प्रकरण को लेकर धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर उनके साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मानवेन्द्र समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।