विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बाहर हुए प्रदर्शन तो सदन के अंदर हुए सवाल-जवाब 

देहरादून। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी रही। अंदर सदन चला  तो वहीं बाहर विभिन्न संगठनों ने प्रर्दशन किया। ग्राम गल्जवाड़ी के ग्रामवासियों की आवासीय भूमि को राजस्व अभिलेखों में आबादी में दर्ज करने की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने पहुंचे गल्जवाडी के क्षेत्रवासियों को पुलिस द्वारा रिस्पना पुल के समीप बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। वहीं सितारगंज उधमसिंहनगर में फैक्ट्री की अवैध बंदी के खिलाफ कर्मचारी विधानसभा कूच करने पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच करने पहुंचे सुराज सेवा दल को भी पुलिस द्वारा रोका गया।
वहीं,  सदन में कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने टेक होम राशन की आपूर्ति से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या राज्य में चार महीने से टेक होम राशन की आपूर्ति नहीं हुई? क्या राज्य में 16 माह से आंगनबाड़ी भवनों का किराया भुगतान नहीं हुआ? उनके सवालों पर महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री ने कहा कि भारत सरकार से बजट न मिलने के कारण राशन की आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। 37 करोड़ 36 लाख 57 सतावन हजार 800 की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि निदेशालय की मांग पर जल्द  भुगतान हो जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी भवनों के किराये का भी जल्द भुगतान होगा।
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को सदन में रहने के दौरान फोन इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने कहा कि  सत्र के पहले दिन कई विधायक फोन का इस्तेमाल करते रहे। इस  संबंध में उन्होंने अधिकारियों को भी हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *