विद्यालयों को कंप्यूटर तथा छात्र-छात्राओं को बांटे गए ट्रैक सूट

 

विकासनगर। उदय मानव जनकल्याण समिति मल्लावाला की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज कटापत्थर और राजकीय इंटर कॉलेज बाड़वाला में 355 छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए गए। इसके साथ ही दोनों विद्यालयों को पांच कंप्यूटर दिए गए। संस्था के अध्यक्ष टीकम सिंह ने कहा कि ट्रैक सूट और कंप्यूटर ओएनजीसी के सहयोग से मिले हैं। जिनमें तीन कंप्यूटर और 155 ट्रैक सूट राइंका बाड़वाला को दिए गए, जबकि दो कंप्यूटर और दो सौ ट्रैक सूट राइंका कटापत्थर में वितरित किए गए। राइंका बाड़वाला में ट्रैक सूट वितरित करते हुए विधायक मुन्ना चौहान ने छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रचानात्मक कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि छुट्टियों में सिर्फ स्कूल से संबंधित किताबें ही पढ़ी जाएं। कुछ ऐसा भी किया जा सकता है, जिससे समाज को तात्कालिक तौर पर लाभ मिले। इसके साथ ही पाठ्यक्रम से अलग अच्छे साहित्य का अध्ययन भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किताबें ही व्यक्ति की सच्ची साथी होती हैं, जिनमें ज्ञान का अपार भंडार भरा पड़ा है। इस दौरान प्रधानाचार्य शैलेश कुमार, ओएनजीसी कर्मी सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अरुण खत्री, लेखराज तोमर, दिनेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *