वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बोले- 2024 का चुनाव हारे तो कांग्रेस का सब कुछ खत्म

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक के बाद चुनावी हार का सामना करने वाली कांग्रेस के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव कितनी अहमियत रखता है, इसे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा अपने कार्यकर्ताओं से की गयी बातचीत के दौरान कहे गये इन शब्दों से बखूबी समझा जा सकता हे कि अगर हम 2024 हारे तो कांग्रेस का सबकुछ खत्म हो जायेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने यह बात कहते हुए कहा कि अब आप खुद ही तय कर लें कि आपको क्या करना है? उन्होंने कहा कि 2024 का लोक सभा चुनाव जीतकर प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बहुत बडी चुनौती है। उनका कहना था कि 2024 का चुनाव प्रदेश कांग्रेस का भविष्य तय करेगा। अगर कांग्रेस इस चुनाव में हारती है तो 2027 में उसकी वापसी संभवन नहीं है और कांग्रेस का सब कुछ खत्म हो जायेगा।
भले किसी भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को नेता विपक्ष की बात अच्छी लगे ना लगे लेकिन उनका यह बयान राजनीति की उस सच्चाई को दर्शाने वाली है जिसे कहने का साहस हर कोई नेता नहीं कर सकता है। कारण जो भी रहे हों लेकिन उत्तराखंड राज्य में कांग्रेेस की लगातार चुनावी हार को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि 2024 में अगर कांग्रेस की वापसी नहीं हो पाती है तो फिर उसे वापसी के लिए जियो या मरो के जज्बे के साथ सियासी संघर्ष करना पड़ेगा । 2014 और 2017 के लोक सभा चुनाव में लगातार सभी पांचों लोक सभा सीटें जीत कर भाजपा नया इतिहास लिख चुकी है इससे पूर्व के लोक सभा चुनावों में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बारी बारी से सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करती रही थी लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने इस परम्परा को तोड़ डाला। यही नहीं अब 2024 के लोक सभा चुनाव में इस बार फिर भाजपा अपने पुराने रिकार्ड को दोहराने की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसी स्थिति में अगर यशपाल आर्य जैसे नेता यह माने बैठे हैं कि अगर 2024 में कांग्रेस हारी तो उत्तराखंड में कांग्रेस का सब कुछ खत्म हो जायेगा तो इस बात को गलत नहीं कहा जा सकता है। यशपाल आर्य ने जब यह बात कही उस समय पूर्व सीएम हरीश रावत भी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *