लोनिवि के अधिशासी अभियंता पर डीएम के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज, कार्यों में लापरवाही बरतने का है आरोप

 

देहरादून। जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक सड़क निर्माण व गड्ढा मुक्त करने के कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आज यहां जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक के सड़क निर्माण व गड्ढा मुक्त करने के कार्यों में लापरवाही बरतने पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को लो नि वि के संबंधित अभियंता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के विरुद्ध रानीपोखरी थाने में तहरीर दी है। रानीपोखरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *