Friday, August 14, 2026
Latest:

लूटमार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी जोड़े को लूटा था घायल करके

हरिद्वार। प्रेमी युगल से 70 हजार की नगदी लूटने के प्रकरण  का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को लूटी गयी 65 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का एक अन्य साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 14 नवम्बर को थाना श्यामपुर ,चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत नामिम गंगे घाट के पास काली माता मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर रॉनी माटा अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। तभी समय करीब 6.30 बजे 3 बदमाशों द्वारा रॉनी माटा के सिर पर लाठी-डण्डों से वार कर उसे घायल कर दिया गया। उसके बाद उसकी जेब में रखे 70 हजार रुपये, मोबाईल, पैन कार्ड व आधार कार्ड लूट कर भाग गये। पीड़ित ने बामुशकिल बचकर अपनी महिला मित्र के मोबाईल से डॉयल 112 पर सूचना दी। इस पर तत्काल मौके पर पुलिस ने पंहुचकर पीड़ित को बिना देरी के अस्पाताल भेजा और पीड़ित के भाई केसर माटा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
क्योंकि घटनास्थल के आस-पास विश्व प्रसिद्ध माँ चंडी देवी मन्दिर और दक्षिणकाली मन्दिर स्थित है जहाँ पर देश भर से काफी संख्या में यात्री भी आते-जाते रहते हैं। इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जोर शोर से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयासों के बाद बीती शाम एक सूचना के तहत 4.2 हाईवे पर चैंकिंग के दौरान घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम भीम पुत्र उत्तम पासवान निवासी चण्डीघाट, थाना श्यामपुर, हरिद्वार स्थाई पता ग्राम सुल्तानगंज थाना सुल्तान गंज, जिला भागलपुर बिहार व शेखर पुत्र घनश्याम सैनी निवासी राम किशोर चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश बताया। आरोपित भीम की तलाशी मे पीड़ित का पैन कार्ड व 32 हजार पांच सौं रुपये बरामद हुए। वहीं आरोपी शेखर की तलाशी में भी 32 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *