उत्तराखंड

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 1170 बेरोजगार हुए कंपनी में सेलेक्ट

 

हरिद्वार। जिले के लक्सर में रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी। रोजगार मेले में करीब ढाई हजार युवाओं ने नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से करीब 1170 बेरोजगारों को रोजगार मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे।
स्वराज फाउंडेशन की ओर से लक्सर के केवी इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक मोहम्मद शहजाद और नगर पालिका के चेयरमैन संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है। युवाओं में बढ़ती बेराजगारी देश और प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है, आगे भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने रोजगार मेले की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं स्वराज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार मेले के सफल आयोजन में नगर पालिका परिषद लक्सर एवं स्वराज फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्वराज फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल पराशर ने बताया रोजगार मेले में 2400 से अधिक बेरोजगार युवकों ने अपना पंजीकरण कराया था। इस दौरान 1170 युवकों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चुना गया है। इस दौरान बसपा नेता नाथीराम, नितिन चौधरी नीलू, देवेश राणा, सुधांशु चौधरी समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एक दिवसीय रोजगार मेले में क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार से जुड़े विभिन्न अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
मेले में कई निजी कंपनियों एवं संस्थानों ने सहभागिता की, जहां युवाओं की शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के आधार पर उन्हें रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान अनेक युवाओं का प्राथमिक चयन भी किया गया। आयोजन स्थल पर युवाओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे क्षेत्र में रोजगार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह का आयोजन सराहनीय है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने कहा कि उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने उनसे रोजगार की मांग की थी। उन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस रोजगार मेले का आयोजन कराया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। युवाओं का कहना था कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने से उन्हें बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *