Thursday, September 17, 2026
Latest:
अपराध

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने एक और आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार-शनिवार (3-4 अप्रैल, 2026) की रात को एक मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों, शांतनु त्यागी और काविश त्यागी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान काविश के पैर में गोली लगी थी। इन दो गिरफ्तारियों के साथ पकड़े गए आरोपियों की संख्या 9 होब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरी।
दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।  गई है। इससे पहले पुलिस रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक, संदीप कुमार, आदित्य चैधरी, आदेश गिरी, समीर चैधरी और मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *