राज्य स्थापना दिवस पर सीएम का ऐलान, राज्य निर्माण आंदोलन का इतिहास होगा पाठ्य पुस्तकों में शामिल
देहरादून। राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए दून तैयार है। इस अवसर पर हर साल पुलिस की रैतिक परेड आकर्षण का केंद्र रहती है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया।
राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए दून तैयार दिखा। विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय व तमाम शासकीय कार्यालयों को प्रकाशमय किया गया है। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त किया है। इस क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और वहां पर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड में जल्द 19000 पदों पर भर्ती होगी।

