Monday, July 27, 2026
Latest:
उत्तराखंड

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून। आज श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष – आवास सलाहकार परिषद (राज्यमंत्री), उत्तराखंड सरकार ने नगर निगम देहरादून स्थित महापौर कार्यालय में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देहरादून नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्याम अग्रवाल ने नगर निगम द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

महापौर सौरभ थपलियाल ने श्याम अग्रवाल का स्वागत करते हुए नगर निगम द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने देहरादून के सतत एवं योजनाबद्ध विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *