राजधानी में चढ़ा मौसम का पारा, बढ़ती गर्मी से की जनता बेहाल

 

देहरादून। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है मौसम जनित रोग भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इसके पीछे बजे शहर में साफ सफाई का ना होना है। नगर निगम  भले ही कितने भी दावे कर ले लेकिन धरातल पर हकीकत नजर आती है। जोकि गर्मी के बढ़ते मौसम के बीच नहीं नजर आ रही वही अन्य विभाग भी सिर्फ कमाऊ संसाधनों पर जोर देते दिखाई दे रहे हैं लेकिन समस्या से निजात दिलाने के लिए दूर-दूर तक कोई प्रयास करते नजर नहीं आ रहे हैं। यही हाल कुछ जनप्रतिनिधियों के सामने भी ह।ै शहर में समस्याओं का अंबार है। लेकिन उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है इसी का एक उदाहरण नगर निगम से चंद गज की दूरी पर और एक जनप्रतिनिधि के कार्यालय के सामने गंदे पानी का सीवर बहता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि जनप्रतिनिधि को यह समस्या उठाने के लिए क्या किसी मुहूर्त का इंतजार करना पड़ रहा है या फिर उन्होंने इससे आंख मूंद ली है। हैरानी की बात यह है कि इस गंदे पानी में खतरनाक मच्छर भी उत्पन्न हो सकते हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का लगातार खतरा बना हुआ है। लेकिन इस समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग को फुर्सत ही नहीं मिल रही। यहां तक की स्थानीय विधायक भी ना तो नगर निगम और ना ही जल संस्थान व पीडब्ल्यूडी को सफाई व्यवस्था को लेकर कोई निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं ऐसे में आम जनता को बीमारियां मुफ्त में मिल रही है आखिर इस समस्याओं से परेशानियों से निजात कौन दिलाएगा यह अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है।न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *